बलिया:साहित्य उन्नयन संघ ने अंबेडकर जयंती पर सैकड़ो बच्चों को दिया कॉपी कलम

बलिया। अम्बेडकर जयंती पर साहित्यिक संस्था – साहित्य उन्नयन संघ द्वारा नगरा के ग्राम सराया गुलाबराय में एक साहित्यिक गोष्टी एवं कॉपी-कलम का निःशुल्क वितरण का आयोजन किया। जिसमें ग्राम सभा के सैकड़ो बच्चों में बलिया इकाई के कोषाध्यक्ष राम बदन वर्मा की अगुवाई में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित में निःशुल्क कापी- कलाम का वितरण किया गया। इस मौके पर दिलीप कुमार चौहान बागी ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के सपनों को पूर्णतः साकार करने के लिए संस्था एक राष्ट्रीय व्यापी मिशन के तहत एक लाख गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री के वितरण युद्ध स्तर चला रही है। जिसके अंतगर्त अभी तक लगभग 6,000 बच्चों में उक्त सामग्री का वितरण सफलता पूर्वक किया जा चूका है। वही कवियों ने भी अपने काव्य पाठ से खूब वाहवाही लूटी। गाजीपुर से आये कवि डॉ. राम अवध सिंह कुशवाहा ने अपनी चमचासन कविता के माध्यम से समाज में हो रहे शोषण पर प्रकाश डाला। मराजगंज जिले से आये शशि कुमार वर्मा ने समाज में व्याप्त भ्रस्ट्राचार को देश का दीमक बताया। डी. एन. रसिक ने पढ़ा कि हर कोई अम्बेडकर नहीं होता।




