देवरिया : जनपद न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश

असगर अली
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी, एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा पूर्ण सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक अवधि व्यतीत कर चुके हैं तथा ऐसे बन्दी जिनकी जमानत मा0न्यायालय से हो चुकी है परन्तु जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्व है से संबंधित मामलों में अधीक्षक जिला कारागार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा जारी एस0ओ0पी0 के अनुसार कारागार के बैरकों, पाकशाला व चिकित्सालय का निरीक्षण कर बन्दियों के भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा तथा उनको दी जाने वाली विधिक सहायता आदि के बारें में जानकारी ली। उन्होने बन्दियों को न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुविधाए देने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से, जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर , लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा न्यायालय कर्मी व जेल वार्डन उपस्थित रहें।




