
असगर अली
देवरिया। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता की पहल पर सीएचसी गौरी बाजार में गुरुवार को वृद्धा आश्रम के 9 वृद्धजनों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया, जिससे उन्हें मोतियाबिंद से मुक्ति मिली है। यह एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य पहल है, जो विशेष रूप से बुजुर्गों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करती है।सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धा आश्रम में पिछले दिनों स्वास्थ्य शिविर लगाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों के नेत्र परीक्षण किया गया था। स्वास्थ्य शिविर में 11 वृद्धिजन मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चिन्हित किए गए। इन सभी चिन्हित वृद्धिजनों के मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिक्षक डॉ बीएन गिरी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के फूलमतिया देवी, तेतरी देवी, चमेली देवी, कशीनाथ, सम्पति, बादामी देवी दयाराम, परमावती और लगनी देवी के मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। नेत्र सर्जन डॉ इक़बाल खान, सहायक डॉ एजाज अहमद, ग्रेनिका भारती की टीम ने सभी के नेत्रों के मोतियाबिंद की सर्जरी किया। वार्ड ब्वाय नारायण राजभर और आयुष्मान मित्र आस मित्र का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा शिविर में कुल 20 मोतियाबिंद के मरीजों की नेत्र की निशुल्क सर्जरी की गई। वृद्धा आश्रम के लाभार्थी वृद्धजनों ने सीएमओ और चिकित्सकों की इस पहल पर आभार व्यक्त किया है।




