Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य

BHU: 430 लोगों ने नेत्रदान का लिया शपथ,जागरूकता रैली निकलेगी 8 सितंबर को

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर सरसुंदर लाल चिकित्सालय की क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित बीएचयू आई बैंक में 8 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम में रोगी और उनके रिश्तेदार को नेत्रदान पंपलेट के मध्यम से जागरूक किया जाऐगा।
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं बीएचयू आई बैंक के चेयरमैन प्रोफेसर आरपी मौर्य ने बताया की 25 अगस्त से अब तक कुल 430 लोगो ने नेत्रदान की शपथ ली और उन्हे नेत्रदान प्रतिज्ञा कॉर्ड प्रदान किया गया। शिवपुर निवासी रंगनाथ चौरसिया ने नेत्रदान के साथ साथ देहदान करने  प्रतिज्ञा किया।प्रोफेसर मौर्य ने बताया की 4 सितंबर को पूर्व में नेत्रदान करने वाले परिवार को सम्मानित किया जाएगा। नेत्रदान विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संकायों के छात्रों में नेत्रदान के बारे में ज्ञान और दृष्टिकोण का मूल्यांकन और व्याख्यान के मध्यम से  उन्हे जागरूक किया जाएगा। 8 सितंबर को नेत्रदान जागरुकता एवं नेत्र संबर्धन रैली का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button