Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

काशी विद्यापीठ:हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई रंगोली

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शन शास्त्र विभाग में गुरुवार को दर्शन शास्त्र विभाग में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ तथा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित प्रथम चरण के अंतर्गत रंगोली एवं नोटिस बोर्ड सजावट जैसी विविध रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी रचनात्मक प्रतिभा व अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रूप प्रदान किया।कार्यक्रम में विभाग के सभी आचार्यगण प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. पितांबर दास, डॉ. अम्बरीष राय की सक्रिय उपस्थिति व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस आयोजन के मूल उद्देश्य से अवगत कराते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की पृष्ठभूमि, भावना और महत्व पर प्रकाश डाला, कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव तथा दार्शनिक दृष्टिकोण से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम हैं।
दर्शन शास्त्र विभाग ने इस अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए ‘एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक आत्मा’ की प्रेरणा के साथ स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित रंगोली  एवं नोटिस बोर्ड सजावट जैसे रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की।आयोजन समिति में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी, कीर्ति राय,वैष्णवी चौहान,
वंदना मौर्य,कोमल, संतोष, राम बाबू कुमार,शुभम यादव
इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सहभागिता, सजगता एवं समर्पण से कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button