Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

स्टूडेंट्स में तनाव के बेहतर प्रबंधन का दिया सुझाव

वीकेएम में डा. शालू का व्याख्यान

वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग तथा परामर्श एवं निदेशन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में काॅलेज स्टूडेंट्स में तनाव के बेहतर प्रबंधन के लिए एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता के रूप में डाॅ0 शालू नेहरा, असिस्टेण्ट प्रोफेसर, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ उपस्थित थी। डाॅ0 नेहरा काॅग्निटिव बिहेवियर थेरेपी की विशेषज्ञ भी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 रचना श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में प्रभावशाली तनाव प्रबंधन की आवश्यक्ता पर प्रकाश डाला तथा ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

अपने विशिष्ट उद्बोधन में डाॅ0 नेहरा ने स्ट्रेस की अवधारणा को सम हुए वातावरण में उर्पास्थत तनाव के कारणों का विवरण दिया। साथ ही हमारी संज्ञानात्मक प्रक्रियाएँ तनाव को बढ़ाने में कैसे योगदान करती हैं और उसका उचित प्रबंधन कैसे किया जाना चाहिए, इस विषय पर गहन चर्चा की। सत्र के दौरान छात्राओं के साथ क्रियात्मक संवाद पर बल दिया गया।

सत्र का संचालन तथा अतिथियों का स्वागत डाॅ0 शुभ्रा सिन्हा ने किया तथा धन्वाद ज्ञापन डाॅ0 राम प्रसाद सोनकर ने किया। परामर्श एवं निदेशन प्रकोष्ठ की ओर से इंचार्ज डाॅ0 अंशु शुक्ला ने उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथि वक्ता का स्वागत किया। मनोविज्ञान विभाग की ओर से डाॅ0 अंजूलता सिंह, डाॅ0 शशि प्रभा कश्यप तथा परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से डाॅ0 कल्पना आनन्द, डाॅ0 नैरंजना श्रीवास्तव उपस्थित थी। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ0 इन्दू उपाध्याय ने प्रतिभगियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button