
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनायी गयी
सुशील मिश्रा
वाराणसी ।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे असाधारण प्रतिभा के धनी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा समाज सुधारक भी थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया था जिसके कारण इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है। डॉ अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा के दोनों ओर अंबेडकर द्वार बनाने की घोषणा की।महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बड़ा स्मारक नहीं बना, जहां विपक्ष की सरकारें आती गई, स्मारक बनते गए। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने और नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब के जीवन के संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया। मध्यप्रदेश के मऊ, लंदन में वह स्थान जहां बाबा साहब पढ़ते थे, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित भूमि के विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया।कार्यक्रम महानगर संयोजक अशोक जाटव के संयोजकत्व में संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, डॉ शिवनाथ यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, डॉक्टर सुदामा पटेल, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, रिचा सिंह, मोनिका पांडेय, पार्षद सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, विनय साजेदा, दिनेश यादव, सिंधु सोनकर, संजय जायसवाल, अशोक सोनकर, अजय गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशन कनौजिया, पंकज चतुर्वेदी, अनिरुद्ध कन्नौजिया, भोला सोनकर, सत्यार्थ भारती सहित महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद व सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।




