Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे कर्पूरी ठाकुर-गोपाल

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारत रत्न,जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती पर  विचार गोष्ठी आयोजित हुई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी इस बात का संदेश देती है। आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना जरूरी है लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए।सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया।   कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघर्षों से भरा था। वह लालू यादव के राजनीतिक गुरु थे और लोकराज की स्थापना के हिमायती थे। पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में व्याप्त असमानता, गैरबराबरी को कर्पूरी ठाकुर जी के रास्ते पर ही चलकर समाप्त किया जा सकता है। 
पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सरकार देश का सारा धन चंद पूंजीपतियों के तिजोरी में बंद करने का कुचक्र रच रही है।इस सरकार की गलत नीतियों से देश में अमीर और गरीब के बीच की खानी चौड़ी होती जा रही है। इस मौके पर डॉ नन्हकू यादव, रामधीरज शास्त्री, सुनील यादव,विजय शंकर चौरसिया, रविंद्र प्रताप यादव प्रधान, रामजन्म चौहान,निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, शिवशंकर राम, बिन्दु बाला बिंद,विभा पाल, जयराम भारती, त्रिभुवन यादव, राजेन्द्र बनवासी, पप्पू यादव, संतोष यादव,तिलक प्रधान रामाशीष यादव,मंझले अंसारी,आदि मौजूद रहे। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button