गाजीपुर : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मजदूर संघ की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा
नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

चंद्र मोहन तिवारी/ गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। विभिन्न शाखाओं से लगभग 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं, बैंक की कार्यप्रणाली तथा संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रामनिवास सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष श्री दूधनाथ सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर वर्कर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला मंत्री दीपक राय के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनके समर्पण की विशेष सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक राय जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ गाजीपुर ने की, उनकी उपस्थिति में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में संरक्षक नरेंद्र कुमार अध्यक्ष कुंवर रेवती रमन सिंह महामंत्री दीपक मिश्रा कोषाध्यक्ष दुर्गेश राम संगठन मंत्री अमरेंद्र यादव इसके अतिरिक्त यूपी ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पीयूष त्रिपाठी ,महामंत्री रामबचन चौरसिया, कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,संगठन मंत्री विजेंद्र सोनकर, उपाध्यक्ष अरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।सम्मेलन में प्रशांत कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अमरेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, रविंद्र नाथ सिंह, सुनील यादव, कौशलेन्द्र अहमद, ओमजी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, रामबचन चौरसिया, पीयूष कुमार, शिवकर श्रीवास्तव, दीपक सिंह, गोल्डन लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



