
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन पर प्रदेश में बढ़ते अपराध,अराजकता,महिला अपराध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन द्वारा किया गया। वार्ता में शहर अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश कि सरकार समस्याओं से लड़ने में नाकाम है बढ़ती बेरोजगारी के चलते नौजवान विलाप कर रहे हैं। खेती का सीजन समाप्त हो रहा है,नहरों में पानी के लिए किसान तरस रहे हैं। डीएपी खाद विक्रय केन्द्रों पर किसान लाठियां खा रहे हैं और सरकार में बैठे लोग तमाशबीन बने हैं। भाजपा के लोग सच बोलना नहीं जानते और आलोचनाओं को सुनना पसंद नहीं करते जबकि कांग्रेस के लोग हमेशा जनहित की बात सोचते हैं और करते हैं। इस अवसर पर बालचन्द राम(उपाध्यक्ष ), हरिनाथ(उपाध्यक्ष ), गोविंद शर्मा (महासचिव), मुशीर अहमद (महासचिव), मन्तराज यादव,शहजाद अहमद, जितेंद्र राम, अफजल, अल्ताफ, समीर अहमद, अजय गुप्ता, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव, महेंद्र चौहान , आदि लोग उपस्थित थें।




