Slide 1
Slide 1
देशराजनीतिवाराणसी

पीएम मोदी का काशी में हर हर महादेव और पुष्प वर्षा से स्वागत, मॉरीशस के पीएम से कई अहम मुद्दों पर की वार्ता

मनोज गुप्ता /वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी में गुरुवार को पहुंचे।हर-हर महादेव के उद्घोष से जनता ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।काले रंग की गाड़ी में बैठे प्रधानमंत्री मोदी ने भी गाड़ी के अन्दर से हाथ हिलाकर लोगो का अभिवादन किया। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम के पहुंचतो ही पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या,बृजेश पाठक,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ताज होटल में पहुंचे। जहां दोनों देशों के प्रधानमंत्री कई अहम मुद्दों पर वार्ता किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,मार्च में मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था। उस समय, हमने अपने संबंधों को बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। आज, हमने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की है। हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। चागोस समझौते के समापन पर प्रधानमंत्री रामगुलाम और मॉरीशस की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button