Slide 1
Slide 1
स्वास्थ्य

गाजीपुर : सरकार हर व्यक्ति को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध करा रही- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

गाजीपुर ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष सेवा काल पूर्ण होने के अवसर पर आज शनिवार को लंका मैदान में सेवा समर्पण अभियान के तहत वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेवा संकल्प स्वास्थ्य अभियान के तहत बहु विशेषज्ञ चिकित्सा केन्द्र की स्थापना की गई। जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी। यह शिविर  26, 27 एवं 28 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 वर्षों तक राष्ट्र सेवा के लिए अपने आप को समर्पित किया है। उनके सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को हम स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। सरकार हर व्यक्ति को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से गाजीपुर के लोगों को अब वाराणसी या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित अमृत फार्मेसी एवं अत्याधुनिक सी0टी0 स्कैन मशीन एवं चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (व्ज्) का  फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद अमृत फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं औषधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नवनिर्मित चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम बैच के एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ओर से चिकित्सा सुविधाओं एवं संस्थान के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी  उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मीडिया से वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहां की गाजीपुर मेडिकल कॉलेज सभी नए मेडिकल कॉलेज से अच्छा कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे निरंतर कार्य करता रहे। प्राचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा के द्वारा 05 प्रस्ताव है। उपमुख्यमंत्री द्वारा शासन स्तर से स्वीकृत हेतु भेजा । इस अवसर पर प्रो डॉक्टर आनंद मिश्रा, राज्यसभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, समाजसेवी अभिनव सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाहा जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button