उत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य
UP राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष राजू और सचिव बने अबू मशरिक

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी पर्यवेक्षक उमेश चंद्र मौर्य मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर मंडल के देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ।
जिसमें प्रमुख रूप से राजू बाबू (अध्यक्ष)श्राजवेंद्र पटेल (उपाध्यक्ष) अबू मशारिक (सचिव)मनोज कुमार पाल (संगठन सचिव) विनीत श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष ) अनिल कुमार (संप्रेक्षक) के रूप में चुने गए। इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. रचना श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा.सतीश मौर्य, श्याम जी वर्मा, आलोक गुप्ता, महेंद्र नाथ सिंह,संजय मसीह, आयुष सरन, चंदन पांडे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




