मिर्जापुर
मिर्जापुर : अडानी पावर प्लांट में लगा स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

मीरजापुर (तारा त्रिपाठी)। प्रधान मंत्री के 25 साल के अनवरत सेवाकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु आज 26 सितम्बर को (17सितम्बर से 17 अक्टूबर तक)सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत “अडानी पावर “मीरजापुर थर्मल यू0पी0 पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड परिसर में श्रमिकों के नि:शुल्क चिकित्सीय परीक्षण एवं दवा वितरण-कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार सहित श्रमिकगण व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



