
राकेश बंसल/सहारनपुर।नगर पंचायत छुटमलपुर में देहरादून रोड पर एक स्टार डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाऊंड सेंटर चल रहा है। इस केंद्र पर लेवर -2,कलर डॉप्लर जैसे टेस्ट भी किए जा रहे हैं, जो काफी दुर्लभ टेस्ट है। परंतु स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से भोली भाली जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है ।इस केंद्र पर रेट लिस्ट भी काफी महंगी है। इससे पहले इसी के सामने देहरादून रोड पर नमिशा अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा था, जो उप जिलाधिकारी बहेट के द्वारा मानको को पूरा न करने के कारण सीज कर दिया गया था। नमिशा अल्ट्रासाउंड को कुछ महा बाद ही बोर्ड आदि सभी मौके से साफ कर दिए और इसके सामने स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर चल रहा है।यह सेंटर क्या पूरी मानको के साथ चल रहा है।आज नगर पंचायत छुटमलपुर में कई सेंटर अवैध रूप से चल रहे हैं। इन पर नाम डिग्री धारक डॉक्टर का लिखा होता है, परंतु सभी डॉक्टर कभी भी सेंटर पर नहीं आते है। इस प्रकार ये सेंटर खुलेआम कैसे चल रहे हैं स्वास्थ्य विभाग का इनकी तरफ ध्यान क्यों नहीं है।स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर की फीस भी काफी महंगी है क्षेत्र की गरीब जनता को ये लोग सरेआम लूट रहे हैं इसके सिवा और कोई यहां अन्य सेंटर भी नहीं है।




