Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : डॉ आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कैंडल जला दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कासिमाबाद के तहसील अंतर्गत सिधागरघाट व मुहम्मदपुर कुसुम चरैया बस्ती में डा बीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि  महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम सौहार्द्र एवं बंधुता मंच की सक्रिय महिला सदस्य सुशीला पत्नी कतवारू,माधुरी घुरा एवं सिधागर घाट सौहार्द बंधुत्व मंच के सदस्य अशोक कुमार ने बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण से श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैंडल जला उन्हें याद किया‌। अपने संबोधन में सौहार्द वं बंधुत्व मंच के साथी अशोक कुमार ने कहा कि आज हमारे समाज के महानतम विचारक, समाज सुधारक, और संविधान निर्माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर का देहावसान हुआ था। यह दिन न केवल उनके जीवन का अंत चिह्नित करता है, बल्कि उनके द्वारा प्रज्वलित विचारों का एक नया उदय भी देखता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। समावेशी साथी प्रेम शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर, हमें न केवल बाबासाहेब अंबेडकर को याद करना चाहिए। उनके द्वारा प्रचारित मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। आइए आज हम बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करें। उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिज्ञा लें। आइए हम सभी मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां सभी को समान अधिकार और अवसर मिले, जहां कोई भी जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव न करे। इस अवसर पर चंदन, नौशाद ,ओमप्रकाश जायसवाल, डा. प्रमोद जायसवाल, विनोद सिंह,‌ अमरजीत कुशवाहा,इंद्रावती,सत्यनारायण कुशवाहा,विश्राम दास,अशोक कुमार, गौरव, इंद्रजीत , सूरज,अनिक,विशाल,गरिमा देवी,सीमा भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रवेश,प्रशांत, श्रषि पाल ,मनोज गुप्ता,अमोघ, सिमरखी, गीता, छोटेलाल, रिंकू, ओमप्रकाश चौहान, रमंती, रामाश्रय आदि दर्जनों से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button