
प्रशासनिक व्यवस्था पर साधा निशाना कहा कि मजदूरों के जान के साथ हों रहा खिलवाड़
राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी के कृष्णा माइनिंग वर्क्स खदान में गत शनिवार को हुए हादसे में काल के गाल समाए श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका आंसू पोंछने जा रहे सांसद छोटेलाल खरवार को पुलिस ने बीच रास्ते से ही वापस कर दिया। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए सांसद को पीड़ित परिजनों से मिलने की अनुमति तक नहीं दी। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में वर्तमान व्यवस्था के प्रति काफी नाराजगी देखी गई। सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि बिल्ली मारकुंडी के कृष्णा माइनिंग स्टोन पहाड़ी खदान में गत शनिवार को भारी चट्टान धसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 18 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। एक श्रमिक के शव बरामद कर लिया गया है।
कहा कि इस आदिवासी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर माफियाओं की मिलीभगत से अवैध खनन किया जा रहा है। जनपद के पत्थर खदानों में मानकों को ताक पर रखकर कराए जा रहे अवैध खनन से आएदिन हादसे हो रहे हैं। बताया कि गत शनिवार को हुए हादसे के बाद मौके पर पत्रकारों के साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन इस मामलों को दबाने में जूटी है। सांसद छोटे लाल खरवार ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर साधा निशाना कहा कि मजदूरों के जान के साथ हों रहा खिलवाड़ मामले को दबाया जा रहा।




