Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर:किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरनारत, महाराष्ट्र की टीम सीपेज बंद करने में जुटी

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)।मेन कैनाल गेट में लगातार हो रहे पानी रिसाव को बंद करने के लिए महाराष्ट्र से आए टेक्निकल टीम राहत कार्य में जुट गए हैं। मंगलवार को एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा व सीओ मंजरी राव सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ स्थानीय जलाशय पर पहुंच गए। एसडीएम ने न्यू मुंबई डायनासोर कंक्रीट ट्रीटमेंट प्राइवेट लिमिटेड मलाड की तीन सदस्यीय टीम को जो पानी के अंदर जाकर डैमेज ठीक करने के लिए आई हैं, उन्हें जल्द से जल्द सीपेज दूर करने के निर्देश दिए।अंडर वाटर डाइवर टीम के सदस्य पानी के भीतर जाकर कार्य में जुट गए। पांच दिनों से लगातार स्थानीय जलाशय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि पानी सीपेज बंद होगा तभी धरना बंद होगा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि सीपेज बंद हुए बगैर किसान नहीं मानेंगे।सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुधवार तक का अल्टीमेटम दिया गया है, निर्धारित समय तक कार्य नहीं होने पर किसान सड़क अहरौरा जलाशय की सीपेज बंद करने जाती टीम 48 लाख खर्च के बाद भी सीपेज जारी अहरौरा जलाशय के सुलूस गेट के सीपेज को बंद करने को लेकर 48 लाख रुपए खर्च कर दिया गया, लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। किसानों ने इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग एसडीएम चुनार से की। एसडीएम चुनार ने किसानों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। जहां काफी मात्रा में पानी का रिसाव होना पाया गया। एसडीएम ने इसकी जांच के लिए संबंधित को निर्देशित किया। जाम करेंगे। धरना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी तैनात किया गया है। सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि महाराष्ट्र की स्पेशल टेक्निकल टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
बुधवार तक सीपेज बंद होने की उम्मीद है। जलाशय में पानी की मात्रा अधिक होने की वजह से समस्या आई है। प्रशासन किसानों के साथ है। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीम की मानिटरिंग की जा रही है। जल्द ही सीपेज से निजात मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button