Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी:संकल्प द्वारा नवरात्रि अष्टमी पर विधिवत कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प के तत्वाधान में नवरात्रि की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर संस्था के पंजीकृत कार्यालय पार्वतीपुरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की  गीता जैन एवं  डॉ. आंचल अग्रवाल जैन ने परंपरागत विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन-अर्चन किया तथा उन्हें चुनरी, अक्षत, पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर संस्था की श्रीमती  जैन ने कहा कि “नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। माँ दुर्गा के स्वरूप के रूप में कन्याओं का पूजन करने से न केवल दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि यह समाज में नारी शक्ति के सम्मान और संरक्षण का संदेश भी देता है। हर व्यक्ति को मातृशक्ति का आदर करना चाहिए, तभी समाज में सच्ची समृद्धि और शांति स्थापित हो सकती है।इस अवसर पर संस्था की श्रीमती डॉ. आंचल अग्रवाल जैन ने कहा कि “नवरात्रि पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। कन्याएँ शक्ति स्वरूपा हैं, उनका पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह समाज में संस्कार और सद्भावना की स्थापना करता है।सनातन परंपरा के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को कन्याओं को आदिशक्ति का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह अनुष्ठान न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि समाज में नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी जाग्रत करता है। इस अवसर पर संरक्षक अनिल कुमार जैन, डा हर्षित जैन, अनाया जैन, राखी सहित संस्था के सदस्यों ने कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद ग्रहण किया और नवरात्रि पर्व को मंगलमय बनाने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button