
बलिया। सोहाँव विकास खंड के कोटवा नारायणपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को महाबली हनुमान की विशाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इस दौरान वैदिक मन्त्रोचार व श्रद्धालुओं के जयकारे से इलाका भक्तिमय बना रहा। वहीं शाम के समय कोटवा गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर मां गंगा की आरती की गई।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गाजीपुर जिले के हथियाराम मठ के मठधीश महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज, गंगापुत्र दंडी स्वामी लक्ष्मी जी महाराज सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे। शाम के समय अवधेश जी ने मानस प्रवचन में श्रद्धालुओं को भगवान के बारे में विस्तार से बताया।




