Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:एक पेड़ मां के नाम, पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को जोड़ता: संजय सिंह

गाजीपुर। उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैंसी पारा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह कुशवाहा और निदेशक आलोक सिंह कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार वर्मा ने किया। संचालन संयोजक अलमदार हुसैन व सुनील सिंह यादव ने किया। प्रबंध निदेशक संजय सिंह कुशवाहा ने महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को “एक पेड़ माँ के नाम” पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुहिम की शुरुआत 05 जून 2024 (World Environment Day) ko बुद्धा जयंती पार्क, नई दिल्ली में किए। यह एक अत्यंत संवेदनशील और प्रेरणादायक अभियान है। जो पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान दोनों को एक साथ जोड़ता है। यह विचार न केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम है। यह हमारे जीवन की सबसे अनमोल शख्सियत, ‘माँ’, को श्रद्धांजलि देने का एक सुंदर तरीका भी है। माँ, जो जीवन का स्रोत हैं, और पेड़, जो जीवन को जीवित रखते हैं—दोनों ही प्रकृति के ऐसे रूप हैं। जिनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण को माँ के सम्मान से जोड़ने का एक भावनात्मक अभियान थी, जिसमें हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाएगा। इसी क्रम में आलोक सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज के समय में जब पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। जैसे ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई, प्रदूषण आदि—उस समय एक वृक्षारोपण अभियान अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाए, तो करोड़ों पेड़ धरती पर रोपे जा सकते हैं। जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ   वातावरण मिल सकता है। इस मौके पर महाविद्यालय में  निबंध, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण को मां के सम्मान से जोड़ने का एक भावनात्मक कार्य किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ संजीव कुमार वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button