Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: ताज सुरक्षा पुलिस ने की मॉक ड्रिल, उड़ते ड्रोन को किया निष्क्रिय

आकाश वर्मा
आगरा। ताजमहल की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में दशहरा घाट पर एंटी ड्रोन सिस्टम ने हवा में उड़ता ड्रोन निष्क्रिय करके गिरा दिया। ताजमहल पर एंटी ड्रोन सिस्टम इंस्टॉल किया गया है। जिसकी लंबे समय से मांग चल रही थी इसके साथ ही यमुना से ताजमहल की सुरक्षा की निगरानी स्पीड बोट से जल पुलिस करती है। बता दें कि 19 मई 2025 को एडीजी ताज सुरक्षा रघुवीर लाल एक दिवसीय दौरे पर आगरा आए थे। उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा परखी थी। पुलिस, प्रशासन, सीआईएसएफ और एएसआई अधिकारियों के साथ ताजमहल की सुरक्षा को लेकर चर्चा की थी जिसमें ताजमहल की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम की मांग की थी। इसके साथ ही यमुना में ताजमहल की निगरानी करने वाली जल पुलिस की बोट खराब होने पर स्पीड बोट की मांग की गई थी। जिससे बीते दिनों ताजमहल की यमुना की निगरानी के लिए जल पुलिस को स्पीड बोट दी गई।

दशहरा घाट पर मॉक ड्रिल में ड्रोन जैसे ही ताजमहल की तरफ बढ़ा एंटी ड्रोन सिस्टम रडार अलर्ट हो गया। कुछ ही सेकेंड में एंटी ड्रोन सिस्टम ने हवा में ही ड्रोन को निष्क्रिय करके गिरा दिया। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर लगाए गए एंटी ड्रोन सिस्टम की रेंज 8 किलोमीटर तक किसी भी ड्रोन को डिटेक्ट करके लोकेशन की जानकारी देगा। यह जैमर बेस्ड एंटी ड्रोन सिस्टम है इसके साथ ही 500 मीटर की रेंज में किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय कर सकेगा। पहले से ही ताजमहल के आसपास नो ड्रोन जोन है ऐसे में जो भी ड्रोन उड़ाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह एंटी ड्रोन सिस्टम अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ धाम, प्रयागराज में महाकुंभ, मथुरा में जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर लगाया जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button