Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर: डाला छठ पर्व पर भक्ति उल्लास का रहा अद्भुत संगम

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शेरपुर ग्राम पंचायत स्थित गंगा घाट पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य उपासना ढोल नगाड़े बज रहे थे तो कंही अन्य वाद्य यंत्रो की गूंज रही। जिससे पूरे वातावरण में आस्था और श्रद्धा का भाव गूंज उठा।महिलाएं छठ गीतों पर सुर में सुर मिलाती नजर आयी। घाट पर मिट्टी की बेदी हजारों की संख्या में बनाई गई थी। उसी बेदी पर छठ मइया की पूजा-अर्चना की गई।समाजसेवी संस्थाओ द्वारा घाट पर कृत्रिम विद्युत संयंत्रो और लाइट,झूमर इत्यादि से सजावट की गई थी।बच्चों द्वारा रंग बिरंगे पटाखों की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।हाल ही में आई हुई बाढ़ और गहरे पानी के मद्दे नजर प्रशासन की पैनी नजर रही। बार बार गहरे पानी में न जाने का लाउडस्पीकर द्वारा उद्घोष भी किया जा रहा था।घाट के आस पास नाव से प्रशासन द्वारा निगरानी भी की जा रही थी।शेरपुर गंगा घाट पर शेरपुर कलां,शेरपुर खुर्द, लालूपुर इत्यादि गाँवों की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बाढ़ से भारी नुकसान के बाबजूद पूजा के लिए कहीं से भी उत्साह की कोई कमी नहीं देखने को मिली। समुचे वातावरण में छठ पूजा की धूम रही।अंत में सूर्य देव और छठ मइया से सबके मंगल की प्रार्थना के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या पूजन का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर युवा समाजसेवी राघवेन्द्र उपाध्याय, आनंद राय पहलवान, राजेश उपाध्याय, रुपेश बारी, संदीप राय, धीरज राय, मनीष राय, राहुल राय, रमेश राय इत्यादि के साथ हजारों महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button