देवरिया : कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर रामेश्वर सिंह का हुआ असामयिक निधन

प्रोफेसर की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं
असगर अली/देवरिया।भाटपार रानी के पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुराज सिंह के तृतीय पुत्र भाजपा के वरिष्ठतम नेता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह के चाचा, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर रामेश्वर सिंह बघेल के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमाएं टूट गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय सिंह के निधन से कृषि विज्ञान क्षेत्र सहित जनपद में अपूर्णीय क्षति हुई है। डॉ पवन कुमार राय ने उन्हें मिलनसार एवं मधुर व्यवहार के धनी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति बताएं। राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि सुहावल कोठी इस अपूर्णिय क्षति की भरपाई भविष्य में नहीं कर सकेगा।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा,पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सेवानिवृत्ति जिला जज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी उर्फ रिंकू बाबा, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परिवारिक संबंध बताते हुए कहां की पूरे बघेल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति परमात्मा प्रदान करें। संवेदना व्यक्त करने वालों में राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शक्ति प्रताप सिंह, कुल मुख्य तेज प्रताप सिंह, भाजपा नेत्री बिंदा सिंह कुशवाहा, हरिचरण कुशवाहा आदि का नाम शामिल है. श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रख वक्ताओं ने उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।




