Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : नाला निर्माण कार्य  मानक के विपरीत होने पर बिफरी नपंअ प्रेमलता गुप्ता

संवाददाता
भाटपार रानी, देवरिया।आदर्श नगर पंचायत भाटपार रानी उपनगर के वार्ड नंबर 12 और 5 के बीच स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में  नाली निर्माण का जो कार्य हुआ है और उसके ऊपर जो स्लैब लगा है उसी का निरीक्षण करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ,उन्होंने बताया कि विंध्यवासिनी कॉलोनी के नागरिकों ने मुझे अवगत कराया की कॉलोनी में जो नाली निर्माण व स्लैब का निर्माण हुआ है वह ठेकेदार द्वारा बहुत ही दोयम दर्जे का कराया गया है जहां पर स्लैब का मानक 6 इंची है वहां मौके पर 2 इंची मिला है जिसकी जांच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने स्वयं की और ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब तक अच्छे तरीके से स्लैप का निर्माण नहीं होगा आपका भुगतान नहीं दिया जाएगा और स्लैप के ऊपर जो भी चेंबर लगा है नाली की सफाई के लिए वह बिल्कुल चिपका हुआ है उसको निकालने से स्लैप टूट जा रहा है उसको दुरुस्त करें ठेकेदार द्वारा नाला और स्लैब का जो निर्माण हुआ है इस पर नगर निवासियों की कड़ी आपत्ति थी की मानक को दरकिनार कर नाला और सड़क का जो निर्माण हुआ है वह अत्यंत ही दोयम दर्जे का है क्योंकि मानक के  विपरीत निर्माण के कार्य हुआ है जिसकी स्वयं जांच नगर पंचायत के अध्यक्ष ने किया और मौके पर ठेकेदार को हिदायत दिया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,इस अवसर पर तमाम नागरिक  व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button