सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वक़्फ संशोधन बिल लागू होने के बाद आज पहला जुम्मा

– ज्ञानवापी सहित अन्य मस्जिदों पर विशेष नजर
सरफराज अहमद
वाराणसी। वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद आज पहला जुमा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में अलर्ट है। वहीं वाराणसी में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के बीच ज्ञानवापी सहित सभी प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।
बता दें कि लोकसभा में वक्फ बिल के पास होने के बाद वाराणसी में लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने आए युवक ने पोस्टर भी लहराए थे।
मस्जिदों पर अलर्ट, सुरक्षा सख्त
वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही ये का उन अमल में लाया जाएगा । इधर लगातार मुस्लिम संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी के बाद पड़ रहे पहले जुमा पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड में है। ज्ञानवापी सहित मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, नदेसर जामा मस्जिद सहित मिश्रित आबादी के पड़ने वाली मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की गई है।
शहर मुफ्ती ने की अमन की अपील
शहर मुफ्ती मौलाना बातिन नोमानी ने कहा- वक्फ बिल किसी भी हाल में ठीक नहीं है। उसे लागू किया गया है। हमारे इदारे (संस्थान) उसे सरकार वापस ले इसके लिए लगे हुए हैं। हम शांति और अमन पसंद लोग हैं। हम शांति से इसका विरोध करेंगे। प्रदेश के कई हिस्सों में मानव शृंखला बनाने के एलान पर उन्होंने कहा वाराणसी में ऐसा कोई एलान नहीं है। सभी लोग शान्ति से आये और मस्जिदों में नमाज अदा करें और खुदा की इबादत करें।
ज्ञानवापी के पैरोकार ने कही ये बात
वक्फ बिल पर ज्ञानवापी मस्जिद के पैरोकार एसएम यासीन ने कहा- वक्फ बिल किसी भी हाल में कुबूल करने लायक नहीं है। यह बिल आया है। इसपर आल इंडिया मुस्लिम परसनल लीग जो फैसला करेंगी। उसपर हम अमल करेंगे। ऐसे में सभी से अपील है कि शान्ति से मस्जिद पहुंचे और खुदा की बारगाह में सजद ए शुक्र अदा करें। देश और दुनिया के तमाम मुसलामानों और इंसानियत के पैरोकारों के लिए दुआ करें।




