पीएम मोदी 11 अप्रैल को आएंगे काशी,रैली के जरिए जनता से करेंगे संवाद

– प्रधानमंत्री ढाई घंटे अपने संसदीय क्षेत्र काशी में रहेंगे, 2600 करोड़ की सौगात देंगे
— विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे
सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को करीब ढाई घंटे तक अपने संसदीय क्षेत्र काशी में रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिली मौखिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे मेहंदी गंज जाएंगे।वहीं से विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही रैली को संबोधित करेंगे फिलहाल शहर में किसी अन्य आयोजन में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है अभी तक पीएमओ से आधिकारिक सुचना भी नहीं आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार तैयारी की समीक्षा कर चुके हैं 11 अप्रैल से पहले मुख्यमंत्री एक बार और आ सकते हैं ।इस बार काशी वासियों को सड़कों और बिजली से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात ज्यादा मिलनी है।वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया की पीएम का कार्यक्रम करीब 9 हेक्टेयर भूमि पर होगा इसके लिए 26 काश्तकारों की भूमि ली गई है जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया की रैली के लिए भूमि आम सहमति से ली गई है।
प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लालपुर स्टेडियम के छात्रावास और दर्शक दीर्घा का उद्घाटन — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में नवनिर्मित छात्रावास और दर्शक दीर्घा का उद्घाटन कर सकते हैं। यहां निर्माण अधीन कार्यों को पूरा किया जा रहा है। बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 100-100 बेड का छात्रावास और दर्शक दीर्घा बनकर तैयार है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि यहां सभी काम पूरे हो चुके हैं केवल टर्फ का काम चल रहा है। छात्रावास के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉकी तरफ भी खिलाड़ियों को सौंप सकते हैं 2013 में बिछाया तरफ 7 वर्ष देरी से बिछाया जा रहा है। एक टर्फ की आयु सीमा 5 वर्ष होती है।
यहां नीले रंग के टर्फ को बचाने का काम अंतिम चरण में है। वहीं करीब 12 करोड़ की लागत से बालक_ बालिकाओं का अलग-अलग 100-100 बेड का छात्रावास बनकर तैयार है। इस छात्रावास में फिलहाल एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ी रहेंगे। पुराने छात्रावास का प्रयोग मैच ऑफिशियल और बाहर से यहां खेलने आने वाली टीमों को ठहरने में होगा छात्रावास खुल जाने के बाद दूसरे मंडलों से आने वाली टीमों को स्टेडियम के बाहर नहीं ठहराया जाएगा।
15 ब्लॉक में बैठेंगे 30 हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता— प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल मेहंदी गंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहे हैं 15 बीघा के खेत की गेहूं की फसल काटने के बाद शनिवार को जमीन के समतलीकरण का काम किया गया। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए पंडाल के 15 ब्लॉक में 30000 से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे सभा स्थल पर निगरानी और सुरक्षा के मध्य नजर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है मेहंदी गंज में जनसभा स्थल पर पंडाल मंच सेफ हाउस सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए मुजफ्फरनगर से दीपक जैन और अपनी टीम के साथ आए हैं।
उन्होंने बताया कि पंडाल में प्रधानमंत्री का मंच 66 गुना 32 फीट का रहेगा। मंच के सामने दी एरिया के बाद आमजन के बैठने के लिए 15 ब्लॉक बनाए जाएंगे। जनसभा में कुल 30000 भाजपा कार्यकर्ता से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है ।उसी के आधार पर पंडाल का स्वरूप तैयार किया जाएगा। पंडाल में गर्मी से बचने के लिए कूलर और पंखे की व्यवस्था रहेगी ।वहीं पंडाल के पूर्वी छोर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन हेलीपैड के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है ।इसके साथ ही जनसभा स्थल और उसके इर्द_ गिर्द सफाई कर्मियों ने साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। जनसभा में आने वालों के लिए पीने के पानी और मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था रहेगी।




