Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

स्वतंत्रता दिवस पर स्वस्थ भारत शिक्षित भारत,निर्माण का छात्रों को दिलाया संकल्प

मालवीय शिशु विहार मे हर्षोल्लास से 79वां स्वतंत्रता दिवस मना

वाराणसी।मालवीय शिशु विहार विद्यालय बीएचयू में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त से हुआ विद्यालय में प्रभात फेरी का प्रदर्शन बच्चों ने किया। इसके अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी प्रतिदिन बच्चों ने प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता मुखर्जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया सभी ने झंडे को सलामी दिया। छात्र-छात्राओं ने एक से एक रंगारंग  कार्यक्रमों से सभी को भावविभोर किया।कक्षा चार और पांच के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर नामक नृत्य नाटिका का भावपूर्ण मंचन करके सब का मन जीत लिया। छोटे  बच्चों ने देशभक्ति गीत,भाषण, नृत्य की सफल प्रस्तुति दी।प्रधानाचार्या सुचिता मुखर्ज ने कहा कि आइए आज हम यह संकल्प लें।हम स्वच्छ भारत,शिक्षित भारत, एकजुट भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से उप प्रधानाचार्या मंजू विश्वकर्मा,अधयापक सारिका श्रीवास्तव, पूनम तिवारी, अगत्या डिगरे,किरन सिंह,ममता सिंह,शिप्रा श्रीवास्तव, बिन्दु, विनीता ,प्रियंका पदमा, हरप्रीत,अलका, महिमा आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button