
ज्ञानंदा लाॅ कालेज में रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन
बसंत कुमार गुप्ता
मीरजापुर। हर घर ब्लड डोनर’ अभियान के तहत अमरावती (विंध्याचल) स्थित ज्ञानंदा लाॅ कालेज में अमरावती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अमरावती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं ज्ञानंदा लाॅ कालेज की निदेशक डॉ शीला सिंह ने अपने पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि जब आकस्मिक स्तर पर ब्लड की जरूरत होती है। तब ब्लड एवं रक्तदान का महत्व समझ में आता है। उन्होने कहा कि उक्त अवसर पर रक्तदान करने के पश्चात मुझे लगा कि रक्तदान से बड़ा दान कुछ भी नही है और मुझे खुशी है कि मैनें जुलाई में पुनः रक्तदान किया और आगे भी नियमित रुप से करती रहुंगी। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित सभी छात्रों एवं कर्मचारियों से रक्तदान कर पुण्य के इस कार्य में आगे आने की अपील की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि मीरजापुर में ट्रॉमा सेंटर खुलने,थैलिसीमिया,कैंसर सहित कुछ गंभीर बिमारियों के रोगियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए अब जिस तरह से रक्त की मांग बढ़ गई है आपूर्ति बहुत ही कम है और इसी कमी की पूर्ति के लिए ‘हर घर ब्लड डोनर’ अभियान के अंतर्गत लोगों से रक्तदान करने की अपील की जा रही है। उन्होंने उपस्थित छात्रों एवं कर्मचारियों से रक्तदान के प्रति मन में बैठी हुई भ्रांतियों को दूर करने की अपील करते हुए बताया कि एक सामान्य एवं स्वस्थ इंसान को रक्तदान से कोई नुकसान नही होता अपितु रक्तदान के द्वारा व्यक्ति अपने आप को कई बिमारियों से बचा सकता है। गोष्ठी का संचालन करते हुए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल ने बताया कि रक्तदान के लिए ब्लड सेंटर या किसी शिविर में जाने पर पहले व्यक्ति की स्वास्थ्य परीक्षण की जाती है और उक्त परीक्षण में सफल होने के बाद ही व्यक्ति को रक्तदान के लिए योग्य पाया जाता है। उन्होंने लोगो से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ही लोगों से शिविर में आने की अपील की। गोष्ठी के दौरान विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंत्री हिमांशु सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य आदित्य बरनवाल के साथ ही ज्ञानंदा अकादमी के वंशराज सिंह, शार्दूल विक्रम सिंह, कृष्णकुमार अग्रहरी, अविगत सोनी, ज्ञान शंकर पाठक, अनिष कुमार, प्रफुल्ल सिंह, गिरिजेश सिंह, उमेश यादव, योगेश विक्रम,नीरज, सुनिता, संजना, दिव्यांशी,रितु, आयुषी,प्रितु, काजल, कीर्ति, रमादेवी सहित विभिन्न कर्मचारी एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे।




