Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : यूनिक इन्डस्ट्रीज के मालिक राजन तिवारी ने बेसहारों में बांटे कम्बल

कम्बल पाकर गरीबों के खिले चेहरे

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)। यूनियन इन्डस्ट्रीज लतीफपुर, अहरौरा के मालिक राजन तिवारी द्वारा को भीषण ठंड के मौसम में पहाड़ों के गर्भ मे स्थित लतीफपुर में बांटा गया। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। कम्बल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आलोक कुमारिया रहे। विशिष्ट अतिथि सुषमा कुमारिया रहीं। संचालन प्रमोद केशरी ने किया। अध्यक्षता राजन तिवारी ने की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राजन तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना मेरे कर्तब्य में लिखा हुआ है। मैं अपने पिता गोपाल दास तिवारी की प्ररणा से कम्बल वितरण कराता हूं और आगे भी कराता रहूंगा। अगली बार बच्चों को स्वेटर, टोपी दस्ताना व मफलर दिया जायेगा। नर सेवा नारायण सेवा होता है। मुख्य अतिथि सुषमा कुमारिया ने कहा गरीबों की सेवा के बाद गरीबों से जो आशीर्वाद मिलता है उसमें असाध्य रोगों की दवा होती है इसलिए ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि आलोक कुमारिया ने आयोजक राजन तिवारा द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्य की प्रशंसा की और इससे सम्बंधित एक अपनी गढ़ी हई एक रचना भी पढ़ी।

कम्बल पाने वालों में लतीफपुर, छातो फुलवरिया, हिनौता के गरीब वनवासी, बेसहारा,मजदूर व दलित लोग थे। गांव से काफी लोग उपस्थित रहे। कम्बल पाकर जरुरत मन्दों ने आयोजक महोदय राजन तिवारी को आशीष दिते नहीं थके। इस अवसर पर करिस्मा तिवारी ने कहा कि यह कम्बल वितरण ही नहीं बल्कि यह एक यज्ञ के समान है। इससे अन्तरात्मा को शान्ति मिलती है। इस अवसर पर अतिथियों में आत्मा प्रसाद त्रिपाठी, मनोज चौबे, अजीत पाठक, अभिषेक पाण्डेय, धन्वन्तरि चौबे उपस्थित रहे और वे अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपस्थित जन समुदाय आयोजक राजन तिवारी के प्रति काफी आशावान दिखा और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दिये। कार्यक्रम शानदार और भव्य रहा।अंत में राजन तिवारी ने आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button