Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

बुढ़ापे में पति ने की दूसरी शादी, कोतवाली पहुंचा मामला

बलिया। बुढ़ापे में पति द्वारा दूसरी शादी करना उस समय भारी पड़ गया, जब गुस्साई पत्नी अपने 15 साल के लड़के को लेकर कोतवाली आ धमकी और इंसाफ की गुहार लगाने लगी। कुछ देर के लिए पूरे कोतवाली परिसर में हंगामा मच गया। पुलिस बिना देर किए पति के साथ-साथ उस लड़की को भी कोतवाली लाई जिससे शादी की थी। पहली पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में क्या करती है।

बनरही की रहने वाली उर्मिला यादव के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2000 में नमोनारायण यादव के साथ हुई थी। दंपत्ति का एक 15 साल का लड़का भी है। इस बीच पति ने बीते 19 मार्च को 20 वर्षीय एक लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली। यह बात जब पहली पत्नी उर्मिला यादव को पता चली तो उर्मिला यादव के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद अपने 15 साल के लड़के को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए पति के साथ-साथ उस लड़की को जिसके साथ उसने दूसरी शादी की थी दोनों को कोतवाली ले आई। फिर पंचायत का दौर शुरू हुआ। वहीं पत्नी उर्मिला यादव का कहना है कि जिस तरह उसके पति ने उसे धोखा दिया और उस लड़की ने जिस तरह मेरा घर उजाडा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की जाये।

(रिपोर्ट -तिलक कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button