
तारा त्रिपाठी
मिर्जापुर /जमालपुर। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास से थाना मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला जाना था। कैंडल मार्च निकालने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सपाइयों को कैंडल मार्च निकालने से रोक दिया।सपा कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालने के लिए कुछ देर तक अड़े रहे लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली एवं पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि कैंडल मार्च निकालने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान सपा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव,विमल गुप्ता,रामजनम पटेल,नखडू यादव,शरीफ अंसारी,चंद्रगुप्त बियार, रोहित,राजन पटवा ईत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




