Slide 1
Slide 1
देशराजनीतिराज्य नई दिल्ली

नई दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा,ऑपरेशन सिंदूर जारी है, बताया कितने आतंकी हो गए ढे़र

नई दिल्ली। भारत ने आतंक के खिलाफ चलाए ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अब तक 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में दी। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान कोई हमला करता है। तो भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की जा सकती।सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने सशस्त्र बलों को बधाई दी और परिपक्वता का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा, “राजनीतिक नेताओं ने राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाई और किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बैठक का उद्देश्य था व्यापक राजनीतिक सहमति बनाना। बैठक में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,इस संकट की घड़ी में हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। इस बयान को लेकर राजनीतिक विश्लेषक इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर सर्वदलीय एकता का संकेत मान रहे हैं।

रिपोर्ट- सरफराज अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button