रोहतास:NDA ने बिहार बंद के दौरान अकोढीगोला मंडल में निकाला विरोध मार्च

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
ऑपरेशन सिंदूर का मुंह तोड़ जवाब देने वाले, देश में चहुओर विकास करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी की मां को इंडिया गठबंधन के मंच से गाली देने के विरोध अकोढ़ीगोला में बीहार बंदी के आह्वान पर मंडल अकोढीगोला पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह वीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार बंद के दौरान विरोध मार्च निकाला गया और सभी नागरिको एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को स्वेक्षा से अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान करते हुए , विरोध मार्च के बिहार बंद को सफल बनाया गया। दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र शर्मा, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष -अभिषेक कुमार (डब्लू ) प्रदेशनेता अशोक चंद्रवंशी, बीस सूत्री सदस्य सुरेन्द्र पंडित, रा लोमो अध्यक्ष -मनोज सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश के नेता जय प्रकाश पाण्डेय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुखिया आनंदी गुप्ता, बीस सूत्री सदस्य राम जी, विनय सिंह, भा० ज०पा० – महामंत्री- विकाश पाण्डेय, पप्पू यादव, उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया बिपिन बिहारी गुप्ता, ओम प्रकाश प्रसाद, परमावर याडव, अजय सिंह, लोजपा नेता पप्पू पासवान ने सक्रिय रहें।





