Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : मंत्री ए के शर्मा 14 फरवरी को महादेव मंदिर के घाट का करेंगे लोकार्पण

मऊ।प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा 14 फरवरी दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद  क्षेत्रांतर्गत तमसा नदी तट पर स्थित महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित एवं सुव्यवस्थित घाट का लोकार्पण करेंगे। तमसा नदी तट पर विकसित यह घाट क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पर्वों  पर सुरक्षित वातावरण मिलेगा साथ ही नगर क्षेत्र की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह पहल स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ- साथ रोजगार के अवसरों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होगी। मंत्री श्री ए के शर्मा  विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी लेंगे। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button