Slide 1
Slide 1
Blog

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 

लखनऊ। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 घंटे वाले हनुमान जी मंदिर, कुड़ियाघाट, लखनऊ में आयोजित विशाल भंडारे में आज समाजसेवा एवं धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामप्रीत शर्मा, लखनऊ जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह, लखनऊ जिला महा सचिव श्रीमती सुरभी टंडन, के साथ ही पम्मी गुरु जी, कार्तिक जी एवं करण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का वितरण किया गया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व समाज को एकजुट करने और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति एवं उत्साह से भरा रहा।

Ashok Mishra

Chief editor मैंने पॉलिटिकल साइंस व पत्रकारिता के परास्नातक (मास्टर डिग्री) करने के बाद 1996 में लखनऊ दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद जनसत्ता एक्सप्रेस, लोकमत समाचार व स्वदेश जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र में काम करने का मौका मिला। प्रिंट मीडिया में ब्यूरो प्रमुख व संपादक का दायित्व निभाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडया में प्राइम न्यूज़ में ब्यूरो प्रमुख व नेशनल वॉइस चैनल में संपादक के दायित्व का निर्वहन किया। करीब 25 वर्ष से उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार है। गत चार वर्ष से दैनिक एक संदेश व यूनाइटेड भारत में समूह संपादक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button