Slide 1
Slide 1
गाजीपुरमौसम

गाजीपुर: मुसलाधार बारिश से किसानों को राहत,कई जगह जल भराव,ग्रामीण बदहाल

कुंडेसर में भारी बारिश से जल भराव,अधिकतर नलियो में जाम की समस्या से ग्रामीण बदहाल

त्रिलोकीनाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक के कुंडेसर ग्राम सभा में भारी बारिश के चलते जल भराव की समस्या बहुत ही बढ़ चुकी है जिसका मुख्य कारण है अवैध अतिक्रमण, नालों और गड्ढों को घेर कर अपना निजी हित ग्रामीणों द्वारा साधना जिसके चलते बारिश में नालिया चौक हो जा रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा के नेता आयुष पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा इन विन्दुओं पर कभी ध्यान नही दिया जाता है। जिससे हर बार बारिश में ग्रामीणों की स्थिति बदहाल हो जाती है। किसानों को राहत, मिर्च-टमाटर की फसल को मिलेगा फायदा शेरपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह से बारिश हो रही थी । इससे कुछ दिनों से  हो रहे उमस और सूखे का सामना कर रहे ग्रामीणों को राहत मिली है।बाढ़ के बाद लगाए गए मिर्च और टमाटर ‘के पौधों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। धान की फसल को भी लाभ मिलेगा। युवा किसान आशुतोष राय, राजू राय, पम्पम राय, इत्यादि ने बताया कि तीखी धूप और उमस से मिर्च-टमाटर के छोटे पौधे कुम्हला रहे थे। कीटों के प्रकोप को नियंत्रित करनेके लिए भी बारिश जरूरी थी। हालांकि, बारिश के कारण गांवों में मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। बाढ़ बीतने के बाद साफ सफाई न होने से नालियां जाम हो गई है।कई गलियों मे बारिश का पानी भी लग गया था।ग्रामीणों ने  बताया कि नालियों की साफ सफाई, गलियों के कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था करके कुछ जगहों पर दवा का छिड़काव बहुत जरूरी है, ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो और संक्रामक रोगों के बढ़ने पर रोक थाम लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button