Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बंदरों के आतंक से नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए अभियान शुरू


गाजीपुर/जमनियां । नगरवासियों को बंदरों के बढ़ते आतंक से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा बंदरों को पकड़ने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों, बच्चों एवं राहगीरों को बंदरों के आतंक से निजात मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंदरों के आतंक की समस्या को देखते हुए उन्हें पकड़ने का अभियान शुरू कराया गया है। हमारा प्रयास है कि नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button