Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ब्रह्मर्षि वेलफेयर की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

बनाए गए दो जिला प्रवक्ता एवं तीन मीडिया प्रभारी, समाज में खुशी की लहर

संवाददाता /गाजीपुर । राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उधरनपुर निवासी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा आज जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में एक व्यक्ति को को जिला प्रवक्ता एक व्यक्ति को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, एक व्यक्ति को जिला मीडिया सेल प्रभारी , एक व्यक्ति को जिला मीडिया प्रभारी इलेक्ट्रानिक, एवं एक व्यक्ति को जिला मीडिया प्रभारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक नामित किया गया है। जिसमें क्रमशः मुहम्मदाबाद तहसील के डोमनपुरा से नारायण राय, गाजीपुर तहसील के नखास से हिमांशु राय, सैदपुर तहसील के सिहोरी से सुधीर राय जमानियां तहसील के बेटाबर से विवेकानंद राय, एवं मुहम्मदाबाद तहसील के मुंडेरा बुजुर्ग से अभिषेक राय को नामित किया गया है।समाचार पाकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय, प्रदेश, और गाजीपुर इकाई और क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी रहा । इस मौके पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर की टीम के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दिए।

इस अवसर पर मनोनीत जिला प्रवक्ताओं एवं मीडिया प्रभारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे और विश्वास के साथ हम लोगों दायित्व दिया गया है। हम लोग हमेशा अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करने का भरपूर प्रयास करेंगे। समाज और संगठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया अब पूर्ण कर ली गई है। अब जल्दी ही ब्लॉक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों ने प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय, उपाध्यक्ष सदानंद राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, संगठन मंत्री साकेत सिंह, राजीव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं इसके अलावा तमाम राजनयिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button