Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : विश्व ब्राह्मण दिवस पर अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को गाजीपुर पहुंचे जहां पर ब्राह्मण रक्षा दल के प्रेम शंकर मिश्रा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अग्निहोत्री का जबरदस्त स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मौजूद में लोगों ने जय श्री राम जय परशुराम के नारे लगाए तथा परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।ज्ञात हो कि अलंकार अग्निहोत्री यूपीपीसीएस 2019 बैच के पूर्व अधिकारी हैं उन्होंने बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर रहते हुए 2026 में इस्तीफा दिया था यूजीसी के नियमों का विरोध और शंकराचार्य से जुड़े मामले के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ी थी अग्निहोत्री मूल रूप से कानपुर निवासी हैं जो अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बनाकर क्षेत्र में सक्रिय है उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है भाजपा के मेनिफेस्टो में सवर्ण नाम की कोई चीज नहीं है भाजपा हमेशा से सवर्णों को दरकिनार करती आई है अब आवश्यकता है कि सवर्ण समाज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के साथ आकर उनकी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब दें उन्होंने सवर्ण समाज की एकता पर बल देते हुए मुखर होकर गलत का विरोध करने का भी आह्वान किया। यूजीसी समानता का अधिकार देती है लेकिन 80/20 की बात करने वाली सरकार ने यूजीसी लाकर समाजिक समरसता पर कुठाराघात किया है। अब बीजेपी के नेताओं को 90/20 की बात न करके 60/40 को बात करनी चाहिए।क्योंकि 20% सवर्ण समाज को यूजीसी के माध्यम से अलग कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई किल्लत को भाजपा द्वारा चुनाव में अनेक रैली व गाड़ियों के दुरुपयोग का कारण बताया उन्होंने यह भी कहा सवर्ण समाज के विधायक सांसद भाजपा जो एक कंपनी है के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं ना कि राजनेता के रूप में उनके सांसद विधायकों को केवल अपने नेतागिरी से मतलब है ना की समाज के हित और देश हित से।कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ब्राह्मण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय पांडे अधिवक्ता मिथिलेश तिवारी पंकज पांडे अनुज पांडे,अवनीश पांडे मिंटू पांडे धीरेंद्र पांडे पंकज चौबे राज दुबे कौशल मिश्रा तारकेश्वर पांडेय राजेश मिश्रा अंकित मिश्रा मृत्युंजय मिश्रा राकेश पांडे नागेंद्र मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button