Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर निकलेगी कलश यात्रा और शोभा यात्रा

डॉ एके राय
गाजीपुर।सादात रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के जीर्णोद्धार एवं नवीन प्रतिमाओं की स्थापना के उपलक्ष्य में शनिवार 14 फरवरी को नगर पंचायत सादात क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासियों, क्षेत्रीय जनता व श्रद्धालु जनों की सहभागिता से धार्मिक समरसता और श्रद्धा का वातावरण बनेगा। नगर पंचायत सादात के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि मंदिर के शिखर निर्माण सहित जीर्णोद्धार के कार्य सहित मंदिर परिसर में भगवान गणेश, नंदी, सरस्वती, द्वारपाल तथा शनिदेव की नई प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई है। कलश यात्रा के पश्चात नगर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अगले दिन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मन्दिर में विशेष पूजन-अर्चन, महाभिषेक तथा प्रसाद वितरण का कार्य सम्पन्न होगा। पूर्व चेयरमैन ने समस्त नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button