हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना- डॉ विनोद बिंद

सांसद ने जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात कर जल जीवन मिशन पर की चर्चा
चन्दौली । अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर हर संभव प्रयास में लगे भदोही के लोकप्रिय सांसद डॉ विनोद बिंद व प्रमुख समाजसेविका श्रीमती रीना बिंद ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को दिल्ली में
भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन केबिनेट मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात कर केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई और बजट के संभावित प्रभावों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही भदोही लोकसभा क्षेत्र की पेयजल एवं जल जीवन मिशन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सांसद डॉ विनोद बिंद ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से भदोही लोकसभा क्षेत्र में “हर घर जल” की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पाइपलाइन विस्तार, नई जल टंकियों के निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के विषय में सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की प्रगति, संगठन की मजबूती और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान भदोही लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की समृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है, ताकि किसानों को शत-प्रतिशत सिंचाई का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है। जल संचयन और सिंचाई संसाधनों के सुदृढ़ीकरण से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने भदोही लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हमारा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
बताते चले कि लोकसभा क्षेत्र के भदोही, हंडिया एवं प्रतापपुर में अंडरपास निर्माण के विषय मे सांसद ने रेल व सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर अंडरपास स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा की थी ।




