Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ट्रक चालक की ट्रेन से कटकर मौत

गाजीपुर। वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर हुरमुजपुर हाल्ट स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी श्याम बिहारी यादव (38वर्ष) के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना की सूचना पर बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार श्यामबिहारी अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई  फेकू यादव ने बताया कि वह मुंबई में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। वह दो दिन पूर्वी गांव आया था। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी लालमुनी देवी, पुत्र विकास यादव, पुत्रियां नेहा यादव, स्नेहा यादव, करिश्मा यादव तथा माता राधिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button