Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:ब्राह्मण विकास परिषद ने गाजीपुर तिराहे से पहलगाम जघन्य हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

मऊ।ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड तक कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में हुए जघन्य हत्या का विरोध किया। इस मौके पर अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि यहां मानवता की हत्या की गई है। जो इस देश में जन्म लेता है यहां के आबो हवा में पलता है। अगर वह विदेश की सोच रखता है तो उसे हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। धर्म पूछ करके इस तरह से हत्या करना धार्मिक आतंकवाद है। सभा के अंत में सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक डॉक्टर एस सी  तिवारी,परिषद के महामंत्री श्री संजय कुमार त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय,राकेश कुमार तिवारी, पंडित मुरली मनोहर मिश्र, डॉ पंकज उपाध्याय, दीपक महाराज, राजेश्वर उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, राजेश्वर आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button