मऊ : बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का विशेष ध्यान…..डॉ मनोज यादव

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी,खांसी,बुखार,एलर्जी और अन्य कई तरह की बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप ……
जिला संवाददाता
मऊ/उत्तर प्रदेश।मौसम में बदलाव के साथ सर्दी खांसी बुखार तथा मौसम जनित विभिन्न तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। *जनपद मऊ के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं मंगलम हॉस्पिटल मऊ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मनोज यादव* ने इस संबंध में स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी जानकारियां साझा की।
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। *डॉक्टर मनोज यादव* ने बताया कि इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। *डॉक्टर मनोज यादव* से जानते हैं कि बदलते मौसम में कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और इनसे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां….
सर्दी और जुकाम …..ठंड लगने या अचानक तापमान में गिरावट आने से शरीर को संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
वायरल बुखार और फ्लू…. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरस अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं…… हवा में नमी और धूल के कण बढ़ जाते हैं, जिससे एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट से जुड़ी समस्याएं…मौसम बदलने से पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है।
त्वचा संबंधी समस्याएं….मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
बचाव के उपाय …..
स्वच्छता बनाए रखें…. हाथों को बार-बार धोएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
मास्क पहनें …..बदलते मौसम में मास्क पहनने से वायरल संक्रमण से बचाव हो सकता है।
स्वस्थ आहार लें….मौसम के अनुसार आहार लें और पौष्टिक भोजन करें।
पर्याप्त नींद लें….पर्याप्त नींद लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
डॉक्टर की सलाह लें….डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि सर्दी , जुकाम, बुखार , फ्लू , एलर्जी किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें , तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और उनकी दी गई सलाह का पालन करें।




