Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:खाताधारकों का पैसा बैंक से गायब

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के ग्रामीण बैंक भेदौरा गोपालगंज शाखा में खाताधारकों के खाते से साढ़े आठ लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। पैसे गायब होने की जानकारी तब हुई जब खाताधारक रकम निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक ने खाते में शून्य बैलेंस की जानकारी दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने तत्काल सीओ बूढ़नपुर से शिकायत की, जिसके निर्देश पर अहरौला पुलिस जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, भेदौरा गोपालगंज ग्रामीण बैंक शाखा में पुनवासी विश्वकर्मा और विनीता देवी के खाते से बिना जानकारी साढ़े आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। चार दिन पहले दोनों खातेधारक जब बैंक से पैसा निकालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पुनवासी विश्वकर्मा के खाते से साढ़े छह लाख रुपये और विनीता देवी के खाते से दो लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।पुनवासी विश्वकर्मा ने बताया कि उनके खाते में दो लाख रुपये जमा किए गए थे, लेकिन वह रकम निकाल ली गई। पासबुक में इंट्री कराने पर पूरी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। वहीं, विनीता देवी ने भी दो लाख रुपये गायब होने की शिकायत पुलिस से की है।अमन सिंह, शाखा प्रबंधक ने बताया कि मेरी यहां पोस्टिंग एक माह पहले हुई है। इससे पहले महेश माही शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।जो अब निजामाबाद शाखा में तैनात हैं। यह मामला उन्हीं के समय का है। शिकायत हेड ऑफिस भेजी गई है, बैंक जांच कर रहा है और पीड़ितों का पैसा बैंक वापस करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button