सोनभद्र:बगैर पीएम कराए ही नगर पंचायत ने करा दिया अंतिम दाह संस्कार

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ (डाला) सोनभद्र। जनपद के डाला शहीद स्थल पर सत्यवान गिरी नामक व्यक्ति की ठंड से हुई मौत को नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ठंड से बचने के उपायों को दुरुस्त रखने की हिदायत पहले ही दे रखी थी। उसके बावजूद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम यह हुआ। कि एक व्यक्ति काल के गाल में समा गया। यदि समय से नगर पंचायत द्वारा ठंड से बचाव के उपाय मुहैया करा दिया गया होता तो ऐसा नहीं होता। कड़ाके की ठंड और 7 डिग्री तक गिरे तापमान के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था आज तक नहीं किया जाना संवेदनहीनता का सबसे बड़ा उदाहरण है। रहवासियों के अनुसार नगर पंचायत द्वारा ठंड से बचने का उपाय नहीं किया गया। इस मामले पर जब नगर पंचायत डाला के अधिशाषी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सत्यवान गिरी नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जो प्राकृतिक है। नगर पंचायत डाला के अधिशाषी अधिकारी के इस बयान पर लोगों ने कहा कि यदि सत्यवान गिरी की मृत्यु प्राकृतिक थी तो पीएम क्यों नहीं कराया गया। यदि मृतक का पीएम कराया गया होता तो मृत्यु के कारणों की जानकारी स्पष्ट हो जाती। बगैर पीएम कराए आनन फानन में मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया, जो बेहद संदेहास्पद है।




