Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए किया निर्देशित

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र।जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी द्वारा जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव हेतु प्रभावी योजनाआओं पर चर्चा हुई।  उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और आपदा के समय तुरंत राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम जिला मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध रखी जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। आपदा से बचाव के लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों को तैराकी व आपदा से प्रशिक्षित करने के लिए गोताखोरों द्वारा तैराकी प्रशिक्षण व आपदा विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाय ताकि उनकी जीवन रक्षक क्षमता को बढ़ाया जा सके तथा जलजनित आपदाओं में संभावित जोखिम को कम किया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार, आपदा विशेषज्ञ अरून यादव, ओमकार यावद प्रशासनिक आपदा, शिवमूरत भीम आपदा बाबू, ई0डी0एम0 दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button