Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर रुकेगा घरेलू हिंसा

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिससे स्त्रियों के व्यक्तिगत, घरेलू हिंसा और समस्या के साथ  लिंग भेद पर विस्तार से चर्चा किया गया। महिला कार्यकर्ता और गांधी विचार से जुड़ी पुतुल दीदी ने अपने  संबोधन में कहा कि महिलाओं को घर में टीका टिप्पणी कर मानसिक उत्पीड़न करना आम बात है। दूसरी बात कि लिंग भेद  भी पुरुषों के सोच के कारण पैदा हुआ है। हमें इन सबसे दूर होना है तो खुद को स्वावलंबी बनाना होगा। चाहे छोटे मोटे काम ही क्यों न करना पड़े। सिलाई ,कढाई,समूह, खेती बारी, के साथ नौकरी ,पशुपालन, जो भी हो अगर आप व्यस्त रहेंगी और खुद से आत्म निर्भर बनेगी तो घरेलू हिंसा और टिप्पणी से बचेंगी। कहा कि हमे पुरुष का नकल करके  बराबरी का हक नहीं चाहिए। हमें खुद की पहचान बनानी होगी। पुरुष घूमता है दारू शराब, सिंगरेट का सेवन करता है तो हम भी उसी का नकल करेंगे तो बराबरी नहीं कर सकेंगे। सब दिखावटी चीजें है। कहा कि आज सेना से लेकर जहाज और ट्रेन स्त्रियां चला रही है। उनके पास बराबरी का बहुत सारा अवसर है, जिससे आप की पहचान बनेगी। मौके पर नीरा देवी , संगीता, मानमति सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button