
होगा निःशुल्क प्रत्यारोपण,दो दृष्टिहीन को मिलेगी रोशनी
सुशील कुमार मिश्र/हिंदुस्तान संदेश
वाराणसी।क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित ” बी.एच. यू . आइ बैंक” को आज शुक्रवार 7 नवंबर को एक् बार पुनः दो आँखें दान में मिली I जिनसे दो दृष्टि हीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान की जाएगी । साकेत नगर वाराणसी निवासी , प्रोफ़ेसर संजय कुशवाहा के पिता अवम साहित्यकार धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा की 7.30 बजे प्राकृतिक मृत्यु हो गई । मरणोपरान्त उनके पुत्र ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर किया और तुरन्त विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक के चेयरमैन प्रोफेसर आर० पी० मौर्य से सम्पर्क किया। प्रोफेसर मौर्य के निर्देश पर बी.एच. यू आई बैंक के समन्वयक ( Coordinator ) डॉ. आलोक कुमार साथ में डॉ सुभांगी गुप्ता अवम आशुतोष त्रिपाठी ने बिना समय गंवाए श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा का नेत्रदान करवा दिया। डॉ. आलोक कुमार ने उनके पुत्र. मनीष कुशवाहा को ” नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र” भी दिया I दान में मिली कॉर्निया से दो अंधे व्यक्तियों को आँखें प्रदान किया जाएगा I चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन संखवार तथा सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक प्रोफेसर के. के .गुप्ता ने विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आर. पी. मौर्या तथा उनकी टीम को बधाई दिया तथा नेत्रदाता परिवार को नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।




